फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इनामिया समेत दो शातिरों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अपराधियों के विरुद्ध कमिश्नरी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में महाराजपुर पुलिस ने रविवार को 10 हजार के इनामिया समेत गंभीर धाराओं में फरार चल रहे शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि फतेहपुर के थाना सुल्तानपुर घोष के ग्राम औरंगाबाद निवासी शकील वर्तमान में चमनगंज में छिपकर रह रहा था। आरोप है कि उसने अपने मित्र के साथ जमीन के मामले में रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित की शिकायत पर महाराजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, दूसरे मामले में महाराजपुर के डोमनपुर गांव निवासी कंधईलाल पर महिला को ले जाने के मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज थी। वहीं, 10 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने दोनों अपराधियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें