फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाली में नवजात का शव मिलने की जानकारी पर दौड़ी पुलिस

Tue, 30 Dec 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के हसनापुर में सोमवार सुबह ग्रामीणों की ओर गांव की नाली में नवजात का शव दिखने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में छानबीन की लेकिन नवजात का शव बरामद नहीं हुआ। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि सोमवार दोपहर को कंट्रोल रूम से हसनापुर में नवजात का शव नाली में पड़ा मिलने की सूचना मिली थी। इसपर एसआई रमाशंकर पाल को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से किसी भी नवजात का शव बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला अफवाह प्रतीत हो रही है। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें