फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूर्व प्रधान की तलाश में 10 जिलों में पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल को चेकिंग के दौरान टिकरा में दरोगा प्रदीप सिंह पर बोलेरो चढ़ाने और टेंट कारोबारी फूल सिंह को रौंदने के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने 10 जिलों में छापा मारा। मामले में पूर्व प्रधान बबलू उर्फ प्रमोद यादव समेत तीन को नामजद किया गया था। पुलिस सादी वर्दी में आरोपी के घर कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के जुड़ा नवादा गांव में सक्रिय है। बिठूर पुलिस के अनुसार आरोपी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर भागा है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि टिकरा में 20 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे चेकिंग के दौरान रोकने पर बेकाबू बोलेरो सवार पूर्व प्रधान ने टिकरा चौकी के दरोगा प्रदीप कुमार पर गाड़ी चढ़ा दी। फिर भाग निकला था। टिकरा चौकी इंचार्ज बालेंद्र सिंह ने बोलेरो गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस कानपुर देहात के पूर्व प्रधान बबलू उर्फ प्रमोद यादव, कन्नौज के ग्राम छिबरामऊ निवासी गुड्डू और रसूलाबाद के बारी गांव निवासी प्रकाश कुश्वाहा तक पहुंच गई। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तलाश में कानपुर देहात, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, उन्नाव, इटावा समेत करीब 10 से ज्यादा जिलों में छापा मारा। हालांकि, वह कहीं नहीं मिला। पुलिस जल्द ही उसके खिलाफ इनाम घोषित कर सकती है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें