कानपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री दिनेश त्रिपाठी मौजूद रहे। (ब्यूरो)