फोटो-50- आस्ताने आलिया चिश्तिया मजीदिया चांदापुर में फूल पेश करते लोग। संवाद
कानपुर देहात । देवराहट पुलिस से नगीना मोड़ के पास रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक शातिर घायल हुआ। पुलिस घायल सहित दो को दबोच लिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
देवराहट थाना प्रभारी मोनू शाक्य अधीनस्थों के साथ नगीना मोड़ के पास रविवार देर रात चेकिंग कर रही थी। पुलिस चेकिंग देखकर वहां पहुंचे दो शातिर पकड़े जाने के डर से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो शातिर बदमाश पलटकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बरौली घाट देवराहट निवासी शातिर चंद्र शेखर उर्फ शेखर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथी घाटमपुर कानपुर नगर के निवासी प्रांशु को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। सूचना पर सीओ भोगनीपुर रविकांत गौड़ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद घायल शातिर चंद्रशेखर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया मुठभेड़ मेंं घायल शातिर चंद्रशेखर के खिलाफ सजेती, घाटमपुर, कल्याणपुर कानपुर आदि थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर अपराधी है। वह क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। चेकिंग के दौरान महिला थाना प्रभारी को सफलता मिली है।
फोटो-50- आस्ताने आलिया चिश्तिया मजीदिया चांदापुर में फूल पेश करते लोग। संवाद