फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी के नौ दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शराब व बीयर के गोदाम में हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ नौ दिन बाद भी खाली हैं। पुलिस 150 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने इस मामले में एक पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें लिखा है चोरी गई तीन राइफलें व नकदी की जानकारी देने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इधर, सरकारी गोदाम जैसे संवेदनशील जगह पर चोरी से पहले ही पुलिस की सुरक्षा- व्यवस्था पर सवाल खड़े हो चुके हैं। कानपुर के पनकी निवासी सदानंद दुबे का फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के दतावली में अंग्रेजी व बीयर का सरकारी गोदाम है। बीती चार अप्रैल की रात गोदाम के केबिन से गार्डों की तीन राइफल व 7.30 लाख की नकदी चोरी हो गई थी।
शुरुआती जांच और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को गोदाम के भीतर ही चोरी के कनेक्शन की जानकारी मिली थी। लेकिन इस पर भी कोई सफलता पुलिस को नहीं मिल सकी है। घटना के नौ दिन बीत चुके हैं। अब जांच के लिए कोई ठोस एंगल भी नहीं मिल पाया है। मौके पर फुट प्रिंट और फिंगर प्रिंट भी लिए गए थे। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई, लेकिन अब तक यह भी नाकाफी साबित हुआ है।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि करीब 150 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। वहीं उन्होंने बताया कि चोरी की राइफल और नकदी की अगर किसी को भी जानकारी हो तो वह पुलिस को बता सकता है। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें