फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 11 केंद्रों पर कल से 31 तक होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के 11 केंद्रों पर 23 से पुलिस आरक्षी परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा 31 तक चलेगी, इसमें 46 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। शिक्षाविदों के अनुसार अभ्यर्थी मानसिक अभिरुचि से जुड़े सवालों को जरूर पढ़ लें, क्योंकि इस टॉपिक से 12 से 13 प्रश्नों के आने की संभावना है। इसके अलावा कथन निष्कर्ष और सामान्य ज्ञान से जुड़े आठ से नौ प्रश्न आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक देवेंद्र कुमार बताते है कि परीक्षा को सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी टेस्ट में बांटा गया है। हर वर्ग में अलग-अलग प्रश्न आते है। रीजनिंग में सर्वाधिक प्रश्न मानसिक अभिरुचि के होते है। इसके अलावा ब्लड रिलेशन के प्रश्न भी पूछे जाते है। इनके अभ्यास से ही सफलता पाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि गणित में सरलीकरण, लाभ और हानि, सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर, संविधान, स्टेटिक व यूपी स्पेशल के अधिक प्रश्न पूछे जाते है। वहीं हिंदी में तत्सम-तद्भव, मुहावरे, संज्ञा-सर्वनाम, विशेषण, क्रिया पर अधिक सवाल बनते है।
विज्ञापन


गलत उत्तर पर काटे जाएंगे अंक
यूपी पुलिस के पेपर में चार भागों में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर ऑफलाइन ओएमआर शीट में लिया जाएगा। मौजूदा विकल्प के गोला को अभ्यर्थियों को बाल पेन से भरना होगा। हर सवाल दो अंक का होता ह। पूरा पेपर 300 अंकों का होगा। इसमें से गलत उत्तर देने पर .5 अंक काटे जाते है। परीक्षा का समय दो घंटे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इस प्रकार है प्रश्नों का बंटवारा

सामान्य ज्ञान 38
सामान्य हिंदी 37
मेंटल एबिलिटी टेस्ट 38
मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट 37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें