कानपुर। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल सोमवार शाम बारादेवी और तपेश्वरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने देवी मंदिर और मेला स्थलों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बारादेवी मंदिर और तपेश्वरी देवी मंदिर मेला क्षेत्र में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष रूप से समीक्षा की गई। पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता को परखा। उन्हाेंने मेला क्षेत्र में स्थापित कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी को देखा। मेला क्षेत्रों में पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं को जाना। इस मौके पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी योगेश कुमार, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार, एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार, थाना प्रभारी केके पटेल, धर्मेंद्र कुमार राम मौजूद रहे। संवाद