पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में मंगलवार को पुलिस ने शराब लदे दो ट्रक जब्त किए हैं। दोनों ट्रकों में शराब की 350-350 पेटियां रखी हुई थीं। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत 72 लाख बताई है। साथ ही दोनों ट्रकों के चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ट्रक बिहार प्रांत जा रहे थे। दिल्ली मुखबिर की सूचना पर सोहरामऊ थाना प्रभारी, एसआई रामाआसरे ने पकड़ा को पकड़ा है।