पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में गुरुवार को डेरापुर पुलिस ने हरियाणा से बिहार जा रहे अंग्रजी शराब से भरे दो ट्रकों को पकड़ा है। डेरापुर सीओ ने बताया कि इसकी कीमत दो करोड़ से ज्यादा है। पुलिस ने दोनों ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसपी प्रेस वार्ता कर अधिकृत जानकारी देंगे।