फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया भंडाफोड़, नौ तमंचा और उपकरण बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 08:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बबेरू पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से नौ तमंचा, एक देशी राइफल, 22 कारतूस और 40 खोखा बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी चार से पांच हजार रुपये में शस्त्रों को बेचते थे।
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। नौ तमंचा, एक देशी राइफल, 22 कारतूस और 40 खोखा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी है।

विज्ञापन

इस शस्त्रों को बांदा और आसपास के जनपदों में चार से पांच हजार रुपये में बिक्री भी की जाती थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि बबेरू पुलिस ने बउवा उर्फ संदीप सिंह निवासी परसौली को गिरफ्तार किया है।
उसने बताया कि वह हरदौली निवासी उदय प्रताप रैदास से तमंचे का निर्माण कराता था। उसी से वह तमंचे खरीदकर ला रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उदय रैदास के घर में छापेमारी की, तो उसे मौके से अवैध शस्त्र का निर्माण करते हुए पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से ये बरामद हुआ
उसके घर से धौकनी, ड्रिल मशीन, छेनी, नोहाई, हथौड़ा, छोटी-बड़ी आरी, रेती स्प्रिंग, ब्लेड व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि उदय प्रताप के खिलाफ दो मुकदमें और संदीप सिंह के खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें