फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में पुलिस पर हमला: छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची थी डायल 112, बदमाशों ने लाठियों से किया हमला, तीन घायल

Fri, 12 Aug 2022 09:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

अरवल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात किशोरी के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर डायल 112 पहुंची थी। इस दौरान हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हरपालपुर के अरवल थाना क्षेत्र के मोर्चा रामनगर गांव में गुरुवार की रात एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे चालक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन

मोर्चा रामनगर गांव निवासी एक ग्रामीण ने गुरुवार की रात डायल 112 पुलिस को एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की सूचना दी। थाना अरवल में पीआरवी 2761 ड्यूटी पर तैनात सिपाही विमल बाबू, होमगार्ड रामवीर, पीआरडी जवान धर्मपाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
इससे तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अरवल, हरपालपुर, लोनार, पाली की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर विनोद कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने थाने में तैनात उप उप निरीक्षक धारा सिंह की तहरीर पर मोर्चा रामनगर गांव निवासी महेंद्र, राकेश, अवधेश, सुभाष, पंकज, अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अरवल छोटेलाल ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर हमला करने का कारण पता होने से इंकार किया। ग्रामीण भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें