फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लूट खोलने पहुंची पुलिस हाईवे पर भटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा नेता रमेश यादव को बंधक बनाकर 34 लाख लूटकर भागे बदमाश पहेली बन गए हैं। 12 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ हैं। दरअसल, रमेश यादव का जिस जगह फार्महाउस है उससे कुछ दूरी पर सागर हाईवे गुजर रहा है। सर्विलांस टीम ने वारदात के समय एक्टिव नंबरों को मोबाइल के टॉवरों से फिल्टर करवाया तो उसमें सैकड़ों नंबर निकले। पुलिस ने नंबरों को सर्विलांस में लगाया तो महोबा, ग्वालियर का निकला। पुलिस ने बातचीत की तो लोगों ने बताया कि वे हाईवे से निकल रहे थे। इसके चलते पुलिस उलझ कर रह गई है। वहीं आरोपियों का फार्म हाउस के अलावा कहीं सीसी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त नहीं हो सका है। बता दें सेन पश्चिमपारा निवासी भाजपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव को 12 अक्तूबर की रात नकाबपोश दो बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटा था। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए टीमें लगी हुई हैं। फिलहाल कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें