फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुर्की की नोटिस चस्पा करने पहुंची पुलिस, लिखा था मकान का मालिक चोर है

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर पुलिस ने तीन साल पुराने ठगी के मामले में एक आरोपी के फिरोजाबाद स्थित घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की है। हालांकि किदवईनगर थाने के एसएसआई नीरज द्विवेदी जब वहां नोटिस चस्पा करने पहुंचे तो घर के बाहर पहले से ही लिखा था..इस मकान का मालिक चोर है। नीरज ने बताया कि वर्ष 2022 में दर्ज मामले में जैन नगर खेड़ा के उत्तर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी उमेश चंद शर्मा उसकी पत्नी सविता, बेटे धीरज व विवेक और बेटी काजल वांछित हैं। इन पर चिट-फंड कंपनी खोलकर जनता का पैसा दोगुना करने और फिरोजाबाद में जमीन दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। नोटिस चस्पा कर आरोपियों को मौका दिया गया है कि अगर निर्धारित समय में न्यायालय के सामने पेश नहीं हुए तो जल्द मकान कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें