फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 उपद्रवियों पर लगा सेवन सीएलए

Mon, 08 Dec 2014 02:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मरियमपुर चौराहे पर हुए हादसे के बाद उपद्रव करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

इन पर बलवा, मारपीट, आगजनी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई संगीन धाराएं लगी है।
पुलिस ने सेवन सीएलए भी लगाया है। उपद्रव में शामिल कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
इधर, मृतक बऊआ के भाई संजीत की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
नजीराबाद पुलिस ने कबीर नगर निवासी चालक अभिमन्यु ओझा को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी के.सुनील इमैनुएल ने बताया कि पुलिस की तरफ से उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ्स के जरिए ट्रक फूंकने वाले शख्स के पहचान हो गई। पथराव और पुलिस से मारपीट करने वाले कई लोग भी पहचान लिए गए हैं।
इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
बकौल एसएसी बऊआ की जान लेने वाला ट्रक न्यू लेबर कालोनी बाबूपुरवा के जय प्रकाश सिंह एवं भगवती प्रसाद कंपनी का था।
ट्रक में जनवितरण प्रणाली का गेंहू लदा था। गेंहू गोदाम में सरकारी गल्ला की दुकानों में जा रहा था। एसएसपी के मुताबिक हादसे के वक्त नो इंट्री नहीं थी।
रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे को शहर भर में भारी वाहनों के आवागमन में छूट होती थी।
वैसे भी जन वितरण प्रणाली के तहत आने वाले वाहन इमरजेंसी ड्यूटी पर होते हैं। इन्हें किसी भी समय शहर में आने-जाने की छूट होती है।
इस वजह से नो इंट्री में ट्रक आने का प्रश्न ही नहीं उठता है। एसएसपी ने बताया कि बऊआ का सोमवार को कड़ी सुरक्षा में पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें