पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश और बरामद की गई बाइक
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की।
थानाध्यक्ष बकेवर गिरेंद्र पाल सिंह रात को अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी पल्सर बाइक से उमर उर्फ लंबू निवासी कस्बा जहानाबाद अपने साथी नाजिम निवासी महोलिया थाना सांढ़ कानपुर के साथ औंग की तरफ जा रहा था। रोकने पर पुलिस पर फायर कर औंग की तरफ भाग निकला। सूचना पर स्वाट टीम के उपनिरीक्षक अनुरुद्ध द्विवेदी और औंग पुलिस ने अपनी टीम के साथ बदमाशों को संग्राम सिंह की अमरूद की बगिया के पास घेर लिया।