दिल्ली-मुंबई के बीच की ट्रेनों में यह प्रयोग शुरू किया गया
वेटिंग टिकट लिए रेल यात्री थोड़ा इंतजार कर लें। रेलवे ने दिवाली और छठ की वजह से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में ऐन वक्त पर डिब्बे बढ़ाने की प्लानिंग की है। चार्ट बनने के सात से आठ घंटे पहले इसकी सूचना यात्रियों को मिल जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि दिल्ली-मुंबई के बीच की ट्रेनों में यह प्रयोग शुरू किया गया है। अब सभी जोनों में यह व्यवस्था होने वाली है। वेटिंग टिकट की संख्या को देखते हुए तुरंत कोच बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। अभी कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली झारखंड संपर्क क्रांति, आनंद विहार- हावड़ा, महाबोधी, बिहार संपर्क क्रांति, लिच्छवी, झारखंड एक्सप्रेस, वैशाली, फरक्का एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने की योजना है।