कानपुर। ऑल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हुई। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की। एसोसिएशन के महासचिव सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 31 मई को गाजियाबाद स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में होगा। चयनित खिलाड़ियों में कुमिते वर्ग के लिए तन्वी (आठ वर्ष), मनन मिश्रा (नौ वर्ष), अर्पिता मिश्रा (10 वर्ष), काता वर्ग में एकांश कश्यप (नौ वर्ष), काता/कुमिते, निखिल मिश्रा (11 वर्ष) और काता/कुमिते में अथर्व अवस्थी (12 वर्ष) हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वैशय, महासचिव सुनील श्रीवास्तव, कोच सिद्धांत श्रीवास्तव और राहुल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद