फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: 7.33 करोड़ से भरेंगे 1339 किमी के गड्ढे, पीडब्ल्यूडी को 15 दिनों में पूरा करना होगा मरम्मत का कार्य

Sun, 30 Oct 2022 08:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

जिले में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। विभाग द्वारा 7.33 करोड़ की लागत से 1339 किमी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। बता दें कि पीडब्ल्यूडी को 15 दिन में खस्ताहाल मार्गों की मरम्मत का कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
उन्नाव में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लोक निर्माण विभाग ने 1339 किलोमीटर खस्ताहाल मार्गों के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है। शासन से बजट मिलने के बाद गड्ढों की मरम्मत शुरू हो गई है। विभाग के पास मात्र 15 दिन का समय है और इस समयावधि में ही गड्ढे भरे जाने हैं। फिर भी अधिकारी समय से पैचवर्क कार्य पूरा करने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

जिले के खस्ताहाल मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने कुछ दिन पहले सर्वे कराया था। तब काफी मार्ग खस्ताहाल मिले थे। विभाग ने इसकी सूची बनाकर मुख्यालय भेजी थी। अब सड़कों के गड्ढे भरने के लिए प्रदेश सरकार ने 7.33 करोड़ का बजट जारी कर दिया है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने 15 नवंबर तक हर हाल में सभी सड़कों के गड्ढे भरने की डेटलाइन भी तय कर दी है। मरम्मत के लिए प्रमुख जिला मार्गों व ग्रामीण सड़कों के लिए अलग-अलग धनराशि दी गई है। प्रमुख जिला व अन्य मार्गों के लिए प्रांतीय खंड को 228.20 लाख और निर्माण खंड प्रथम को 145.68 लाख रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा ग्रामीण मार्गों के लिए प्रांतीय खंड को 234.76 और निर्माण खंड प्रथम को 124.40 लाख रुपये दिए गए हैं। इस बजट से 1339 किमी लंबी सड़कों का पैचवर्क किया जाएगा। जानकारों के मुताबिक, करीब चार लाख लोगों को सुहाने सफर का लाभ मिलेगा।

2021 में 4.05 करोड़ व जून में मिले थे 3.66 करोड़
पीडब्ल्यूडी को वर्ष 2021 में गड्ढों में तब्दील 1182.20 किमी की सड़कों की मरम्मत के लिए 4.05 करोड़ रुपये मिले थे। पीडब्ल्यूडी ने इस धनराशि से 154.4 किमी के राजमार्ग, 72.42 किमी के जिला मार्ग, 90.30 किमी की शहरी और 865.08 किमी की ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कराने का दावा किया था।

इस बार (जून वर्ष 2022) 338 किमी खस्ताहाल मार्गों के गड्ढे भरने के लिए विभाग को 3.66 करोड़ मिले थे। इसमें 190.14 किमी प्रमुख जिला व 148.38 किमी लंबे ग्रामीण मार्गों के गड्ढे भरने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा 15 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रमुख जिला व ग्रामीण मार्गों के पैचवर्क के लिए अलग-अलग धनराशि मिली है। पैचिंग का काम शुरू करा दिया गया है। समयसीमा के अंदर सभी सड़कों के गड्ढे भरवा दिए जाएंगे।  -हरदयाल अहिरवार, नोडल अधिकारी गड्ढामुक्त अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें