फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, चालक बोला-झपकी आने से नहीं दिखा ट्रक, सब्जी व्यापारी की मौत

Sun, 21 Aug 2022 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इकदिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार तड़क सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।  इसमें सब्जी भरी पिकअप आगे खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे सब्जी व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पिकअप और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में रविवार तड़के सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। अजमेरी कोंच से सब्जी भरी पिकअप सामने खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इकदिल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह साढ़े चार बजे नेशनल हाईवे पर कंचन ढाबे के पास खड़े ट्रक में सब्जी भरी पिकअप पीछे से आ घुसी।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह टक्कर इतनी तेजी थी कि पिकअप के आगे से धंस गई। घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में सब्जी व्यापारी अजमेरी पुत्र सकूर निवासी मोहल्ला प्रताप नगर थाना कोंच जिला जालौन की मौके पर ही मौत हो गई। वो ड्राइवर के बगल में बैठे हुए थे, जिनकी पिकअप के अंदर ही दब जाने से मृत्यु हो गई। वहीं, चालक मोहम्मद रफीक पुत्र कल्लू निवासी कोंच जिला जालौन घायल हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पिकअप से निकालकर मोर्चरी भिजवाया है। चालक ने बताया कि झपकी आने से आगे खड़ा ट्रक नहीं दिखा। सब्जी व्यापारी अजमेरी कोंच सब्जी मंडी से सब्जी लेकर इटावा मंडी आ रहे थे। मृतक मोहम्मद अजमेरी के तीन बेटे और दो बेटियां है। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें