फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: हाईवे पर मूंगफली भरी पिकअप पलटी, वृद्ध की मौत और 14 घायल, राहत कार्य जारी

Fri, 16 Dec 2022 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें गड्ढे में गिरकर मूंगफली भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के शाहजहांपुर से मूंगफली लेकर मैनपुरी जा रही पिकअप बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 14 लोग घायल हो गए। वहीं, इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ के गांव किशोरपुर व दलपुरा निवासी किसान बीज की मूंगफली खरीदकर जलालाबाद से घर जा रहे थे।

विज्ञापन

गुरुवार देर रात सेंट्रल जेल के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट में हाईवे पर गड्ढा न दिखने से पिकअप पलट गई। इससे पिकअप सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल किशोरपुर निवासी चंद्रप्रकाश (62) ने देर रात दम तोड़ दिया है। वहीं, सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने घायलों का हालचाल जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें