शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष को थाने बुलाया गया है। शादी से इनकार करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुष्कर्म के विरोध में युवती को तमंचे की बट से पीटा
वहीं, जाफरगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती को तमंचे की बट से गांव के ही युवक ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। युवती ने मामले की थाने में शिकायत की है। पुलिस पुराने विवाद की रंजिश के चलते घटना होना मानकर जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वह गुरुवार दोपहर खेत जा रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने खेत में उसे पकड़ लिया। उसके सिर पर तमंचा सटाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर पर मार दी।
इससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर दूसरे खेत में काम कर रही मां मौके पर पहुंची। जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग निकला। थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया पक्षों का पुराना विवाद है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।