इसी तरह की मूर्तियां, खजुराहो, मंडफा किला, अजय गढ़ दुर्ग में हैं। वहीं खबर छपने के बाद पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक सत्येंद्र कुमार स्टाफ सहित मूर्तियों के पास मिले। कर्मचारियों ने बताया कि मूर्तियां को विभाग द्वारा संग्रहालय में रखने के निर्देश मिले हैं।
जलाभिषेक करने की मांगी अनुमति
ब्लॉक नरैनी की ग्राम पंचायत कटरा कालिंजर के प्रधान राजेंद्र कुमार और अन्य ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है कि भगवान नीलकंठ के दरबार में जलाभिषेक बंद होने से भक्तों में निराशा है।
इन सुविधाओं को दोबारा चालू कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्रीय लोगों को किला में आने आने के लिए टिकट का शुल्क लेने से छूट मिले। इसके लिए कार्ड जारी किए जाएं। इसके अलावा अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।