कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक युवक की अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। सोशल मीडिया पर युवक की तीन अलग-अलग फोटो वायरल हैं। युवक हाथ में तमंचा लेकर खड़ा है। वहीं, अर्सलान खान की फेसबुक आईडी से कानपुर यूपी 78 भौकाली को टैग कर पोस्ट अपलोड की गई है। इसमें बदले की बात लिखी गई है। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मोतीनगर स्थित आरोपी के घर पर छापा मारा गया था लेकिन वह फरार हो गया। संवाद