कानपुर। सोशल मीडिया पर रविवार को दो फोटो खूब वायरल हुए। इनमें एक फाेटो में जाजमऊ निवासी वासिफ पुलिस की पी कैप लगाए नजर आ रहा है। दूसरे में वह वायरलेस सेट पकड़े दिख रहा है। वायरल फोटो में उसके साथ एक पुलिस कर्मी भी बैठा नजर आ रहा है। हालांकि यह फोटो कब और कहां का है, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वासिफ को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से पांच दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। (संवाद)