कानपुर। महाराजपुर के सरसौल बाजार में पालतू कुत्ते के काटने की शिकायत करना फत्तेपुरवा निवासी अंजना सिंह को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुत्ते के मालिक सरसौल निवासी सूर्यांश ने फोन कर झूठे एससी-एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला ने धमकी की रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंजना ने पुलिस को बताया कि बीते बृहस्पतिवार को काम से स्कूल जा रही थीं। सरसौल बाजार में कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने सरसौल सीएचसी में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया और सरसौल चौकी में शिकायत की थी। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)