कानपुर। डीएवी कॉलेज के छात्र-छात्राओं का व्यक्तित्व और कौशल विकास होगा। उन्हें इंटर्नशिप, प्रशिक्षण, कार्यशाला और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। इसके लिए मंगलवार को डीएवी कॉलेज और अवोक इंडिया फाउंडेशन के बीच करार हुआ। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी और अवोक इंडिया के संस्थापक व अध्यक्ष प्रवीण कुमार द्विवेदी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत समय-समय पर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, विशेषज्ञ व्याख्यान, करियर काउंसलिंग, इंटर्नशिप, औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुख कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।