फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोगों को नहीं मिलते फॉर्म, कैसे बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानियों को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने शुक्रवार को नाराजगी जताई है। नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि लोगों को प्रमाण पत्र के फॉर्म तक नहीं मिल पा रहे हैं जबकि जुलाई में स्कूलों में प्रवेश के लिए इसकी जरूरत बढ़ गई है। महापौर ने कहा कि शिकायतों के बावजूद अधिकारी गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि भारत सरकार का सीआरएस पोर्टल चालू है और प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम मुख्यालय के रिकॉर्ड रूम को डिजिटल कर दिया गया है जिससे सत्यापन में परेशानी न हो। नगर आयुक्त ने 15 दिन में प्रत्येक जोन में हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही एक वर्ष से अधिक पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के रिकॉर्ड व्यवस्थित करने और सत्यापन प्रक्रिया मजबूत करने को कहा। बैठक में अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार, जोन-1 के जोनल अधिकारी विद्या सागर यादव, जोन-2 के विजय कुमार, जोन-5 के अनुपम त्रिपाठी आदि भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें