फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर में घुसे समुदाय विशेष के लोग, दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, तिरंगा यात्रा के विरोध का आरोप

Wed, 10 Aug 2022 09:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पाली कस्बे के मोहल्ला इमाम चौक में समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा पथराव और फायरिंग का मामला सामने आ रहा है। इस दौरान तमंचा लहराकर किशोरी से छेड़छाड़ भी की गई। तिरंगा यात्रा के विरोध में धावा बोलने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पथराव के बाद घर की स्थिति और दोनों हाथों में तमंचे लहराता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पाली कस्बे के मोहल्ला इमामचौक में घर में घुसे एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। तमंचे लहराकर किशोरी से छेड़छाड़ की। मां के विरोध करने पर उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। इस बात को लेकर देर शाम फिर से दोनों पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव हुआ।

विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला इमामचौक निवासी एक महिला ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार को कस्बे में तिरंगा यात्रा निकली थी। मोहल्ला में यात्रा आने पर उसका बेटा भी शामिल हो गया। आरोप है कि बेटे के तिरंगा यात्रा में शामिल होने के विरोध में देर शाम मोहल्ला निवासी एक समुदाय के लगभग 100 लोग असलहों डंडों से लैस होकर घर में घुस आए।

आरोपियों ने बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की, जब वह बेटी को बचाने लगी, तो एक युवक ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर आकर विरोध किया, तो गैर समुदाय के लोगों ने कहा कि हमारे त्योहार पर तिरंगा यात्रा निकालते हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देकर घर पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाओं में पथराव शुरू हो गया। इसके साथ फायरिंग भी हुई। अंधेरा होने के चलते पुलिस मौके पर जाने से कतराती रही। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। स्थिति को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें