उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अवैध शराब से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जबकि आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मौके पर छानबीन करने में जुटी है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने डीएम से हादसे की जानकारी ली।
रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली निवासी श्यामू (40), छुन्ना कुशवाहा (28), हरी मिश्रा (50) व बलेथा के नारेबद्र सिंह (40) की अवैध शराब पीने से मौत हो चुकी है। मामला बढ़ता देख सेल्समैन हजारों क्वार्टर शराब में आग लगा कर फरार हो गए।