फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेंशनरों को कोषागार आने की नहीं होगी जरूरत

Sat, 24 Oct 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अब पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वह घर बैठे ऑनलाइन ही आसानी से जमा कर सकेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि जनपद के कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को कार्यालय नहीं आना होगा। वे अपना जीवित प्रमाण-पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) अब ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे आसानी से जमा कर सकते हैं। पेंशनर जीवन प्रमाण वेबसाइट या जीवन प्रमाण एप के जरिये निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपना डिजिटल जीवित प्रमाण-पत्र भेज सकते हैं। बताया कि पेंशनर सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से जीवन प्रमाण एप और आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करेंगे। इसके बाद एप या वेबसाइट खोलकर आधार संख्या, मोबाइल नंबर, ओटीपी, पेंशनभोगी का नाम, पेंशन का प्रकार (सेवा या पारिवारिक), स्वीकर्ता प्राधिकारी (उत्तर प्रदेश सरकार), संवितरण एजेंसी (उत्तर प्रदेश कोषागार/उपकोषागार), कोषागार का नाम (कानपुर देहात-6200), पीपीओ संख्या, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड जैसी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। सभी विवरण भरने के बाद फेस ऑथेंटिकेशन (फेस आईडी) या बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा आधार सत्यापन कर डिजिटल प्रमाण-पत्र तैयार कर सीधे संबंधित कोषागार को ऑनलाइन भेजा जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें