घंटाघर चौराहे पर लगा भीषण जाम .
- फोटो : संवाद
कानपुर। महाकुंभ में जाने के लिए सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ के चलते घंटाघर चौराहे पर भीषण जाम लग गया। घंटाघर चौराहे पर आने वाले सभी मार्गों मंजूश्री से कोपरगंज, घंटाघर से टाटमिल, घंटाघर से एक्सप्रेस रोड और मूलगंज होेते हुए परेड की ओर जाने वाले मार्गों पर कई किमी तक वाहनों के पहिए थम गए। इसका असर जीटी रोड पर भी देखने को मिला। सूचना पर पहुंचे हरबंशमोहाल, कलक्टरगंज, बादशाहीनाका थाने की फोर्स ने वाहनों को निकलवाया। करीब दो घंटे बाद यातायात व्यस्था सुचारू हो सकी। यही आलम कानपुर प्रयागराज हाईवे, लखनऊ इटावा हाईवे व सर्विस लेन पर भी देखने को मिला। (ब्यूरो)