फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राहगीर की वाहन के टक्कर से मौत

Fri, 05 Jul 2024 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के चिटिकपुर चौराहा के पास गुरुवार देर रात पैदल जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। हाईवे पेट्राेलिंग टीम घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

चिटिकपुर चौराहा पर गुरुवार रात 11 बजे के करीब पैदल जा रहे 30 वर्षीय युवक को पीछे से वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। इस बीच जानकारी पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। आस पास के लोगों व थानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें