कानपुर। जाजमऊ क्षेत्र में गंगा में गिरने वाले नालों पर लगाम लगाने के लिए अगले सप्ताह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अगले सप्ताह बैठक करेगा। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल माथुर ने बताया कि जल निगम को बार बार नोटिस देने के बावजूद स्थिति ठीक नही हो रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की जाएगी।