उखड़ा पैचवर्क दिखाता व्यक्ति।
- फोटो : स्रोत: वीडियो
कानपुर। किदवईनगर के एच-टू ब्लॉक में यूपी किराना स्कूल के सामने कराया गया पक्का पैचवर्क 48 घंटे में ही उखड़ गया। सड़क की गिट्टियां हाथ में आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सड़क दोबारा बनवाने की मांग की है। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत बाजपेई ने बताया कि वार्ड-14 में चार दिन पहले कराए गए पैचवर्क की स्थिति दो दिन में ही खराब हो गई। क्षेत्र निवासी धनराज यादव, अमित पाल, रौनक यादव, आशीष गुप्ता और राहुल समेत अन्य लोगों ने भी नाराजगी जताई। नगर निगम जोन-3 के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी ने बताया कि सड़क पर पक्का पैचवर्क कराया गया था। कार्य के दौरान अचानक बारिश होने से सड़क उखड़ गई। ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। ठेकेदार ने बारिश रुकने पर दोबारा पैचवर्क कराने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार बारिश थमते ही सड़क की मरम्मत फिर से कराई जाएगी। (संवाद)