फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सभी बूथों पर मनाई जाएगी पटेल की जयंती

Fri, 31 Oct 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। विधानसभा के 403 बूथों पर शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जीवन पर चर्चा की जाएगी। ये बातें पुखरायां भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहीं। उन्होंने कहा इस बार 31 अक्तूबर को भोगनीपुर विधानसभा के सभी 403 बूथों सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई जाएगी। गांव के लोगाें से पदाधिकारी संवाद कर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी से लोगों को परिचय कराएंगे। उनका राष्ट्र के लिए समर्पण रहा। यहां पूर्व विधायक विनोद कटियार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेंणुका सचान, करुणा शंकर दिवाकर, मंडल अध्यक्ष मुकुल पांडेय, रविराज सिंह पटेल, प्रधान मुसर्रत खां, तारबाबू सचान, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें