बस अड्डे में खड़े यात्री और पुलिस
- फोटो : amar ujala
बांदा जिले में नया गांव छानी, छतरपुर से महोबा डिपो की बस से बांदा वापस आ रहे 52 वर्षीय यात्री की अचानक हालत बिगड़ गई। बांदा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक बांदा शहर का निवासी था। उसके पुत्र सुरेंद्र ने बताया कि पिता रामचंद्र का इलाज कराने नया गांव छानी गए थे। वह क्षय रोग से पीड़ित थे। लौटते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। डिपो पहुंचने के बाद रोडवेज बस के परिचालक राजा सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।