शुभम के परिजनों से मुलाकात करतीं महापाैर।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय ने शुक्रवार को श्यामनगर में निरीक्षण कर शुभम द्विवेदी के नाम से बनने वाला पार्क चिह्नित किया। यह पार्क शुभम के घर के पास है। महापौर ने मुख्य अभियंता एसएफए जैदी को श्यामनगर बाईपास से पीएसी मोड़ रोड पर शुभम के नाम से चौराहा विकसित करने के भी निर्देश दिए। घर जाकर पत्नी ऐशान्या व परिजनों को सांत्वना दी। मुख्य अभियंता (सिविल) सैय्यद फरीद अख्तर जैदी और जोन दो के जोनल अभियंता दिवाकर भास्कर के साथ निरीक्षण कर घर के पास स्थित पार्क और सड़क का नामकरण शुभम द्विवेदी के नाम पर करने और बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने बताया कि श्यामनगर बाईपास से पीएसी रोड को सीएम ग्रिड योजना में शामिल करने का प्रस्ताव शासन भेजा है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण और सुंदरीकरण करवाया जाएगा। (ब्यूरो)