फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कनपुरिया संस्कृति के पुरोधा थे पंडित प्रताप नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर इतिहास समिति के बैनर तले रविवार को गोविंदनगर में ब्राह्मण पत्र के संपादक पंडित प्रताप नारायण मिश्र की 171जयंती मनाई गई। महासचिव अनूप शुक्ल ने कहा कि 19वीं शताब्दी में कानपुर से ब्राह्मण पत्र के संपादक पंडित प्रतापनारायण मिश्र ने भी भारतेंदु हरिश्चंद्र की भांति ही हिंदी का झंडा बुलंद किया। डीबीएस कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. नीलम शुक्ला ने कहा कि वह कनपुरिया संस्कृति के पुरोधा थे। लेखक महेश शर्मा ने कहा कि मिश्र ने ब्राह्मण पत्र के जरिये समाचारों में हास्य व्यंग्य को ग्रहण किया। हर्षित सिंह, कवि अशोक बाजपेई, हिमांशु श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ओमेंद्र मिश्र, अनघ शुक्ल, अद्वैत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें