इसके अलावा बेकाबू ट्रक चौकी के सामने खड़ी 10 बाइकों पर चढ़ता चला गया। ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने खलासी को पकड़ लिया। हादसे की सूचना पर सुजानपुर गांव से परिजन और सैकड़ों ग्रामीण पहुंच। ग्रामीणों ने पुलिस को छात्रा का शव उठाने से रोक दिया।
पकड़े गए खलासी जितेंद्र कुमार (25) पुत्र रामबहादुर निवासी रावविया चौराहा थाना कुड़वार, जिला सुल्तानपुर को पुलिस से सामने लाने की बात कही। तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पर हमला बोल दिया। चौकी में तोड़फोड़ कर खलासी को घसीट लाए। कई थानों को फोर्स पहुंचा। घायल खलासी को पुलिस ने किसी तरह बचाया। बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया। हालात नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल और फिर कानपुर हैलट रेफर किया गया।
ग्रामीणों ने बांदा-टांडा हाईवे पर चालक को पकड़ने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। ट्रक मालिक को भी बुलाने की मांग की। एसडीएम अवधेश निगम, सीओ जाफरगंज अनिल कुमार,सीओ थरियांव डीसी मिश्रा, एक प्लाटून पीएसी पहुंची। एसडीएम ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसी समझाकर किसी तरह 11 बजे जाम खुलवाया। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।