कानपुर। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (हाइडिल) राजस्व वसूली के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत बुधवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मेहरबान सिंह का पुरवा में रेवेन्यू ड्राइव व मेगा कैंप लगाया गया। इसमें कुल 78 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल के 3.81 लाख रुपये जमा कराए। अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि वाणिज्य निदेशक ने 15 से 17 अक्तूबर तक यह अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत खंड व उपखंड कार्यालय की टीम के साथ यह कैंप लगाया गया। 428 कनेक्शनधारकों के घर-घर जाकर उन्हें बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। 44 उपभोक्ताओं के मीटर बदल कर स्मार्ट मीटर लगाए गए। चार खराब मीटर स्मार्ट मीटर से बदले गए और दो जगह मकान के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगवाया गया। कैंप अभी दो दिन और लगेगा। संवाद