फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संक्रामक रोगों का प्रकोप, डेंगू से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 15:::: पवन कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन



निजी लैब की जांच में एनएस-1 डेंगू पॉजिटिव की हुई पुष्टि, किट की जांच में 13 मरीज पॉजिटिव







संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। बदलते मौसम में मेलरिया, खांसी-जुकाम के साथ डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। अभी तक जिला अस्पताल में हुई किट की जांच में 13 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। शुक्रवार को डेंगू पॉजिटिव एक किशोर की मौत भी हो गई। परिजन उसे ग्वालियर के निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में परेशानी बढ़ने पर जिला अस्पताल लाए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।





इकदिल क्षेत्र के ऊधनपुर निवासी सर्वेश कुमार के पुत्र पवन कुमार (16) को चार दिन से बुखार आ रहा था। ममेरे भाई गजेंद्र राजपूत ने बताया कि सिविल लाइन स्थित निजी अस्पताल में पवन की डेंगू की जांच कराई थी। जांच में एनएस-1 डेंगू पॉजिटिव आया था। हालत बिगड़ने पर गुरुवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

हालत में सुधार नहीं दिखने पर शुक्रवार सुबह ग्वालियर के निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. श्याम मोहन ने पवन को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन






वर्जन

डेंगू से मरने की जानकारी नहीं है। बाहर किस लैब में जांच हुई और किसी मौत हुई है, इस बारे में जानकारी की जाएगी। किसी को भी कोई दिक्कत हो तो वह सीएचसी या जिला अस्पताल में उपचार कराए। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। डॉ. गीताराम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें