फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: बहू के कमरे में प्रेमी को देख सास ने लगाई कुंडी, बेटे और परिजनों संग मिलकर दी दर्दनाक मौत

Sun, 29 Mar 2026 06:22 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई के कैलिया थाना क्षेत्र में 24 मार्च की रात ब्योना राजा मार्ग किनारे खंदक में जले मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सास, पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के पीछे प्रेम संबंध सामने आया है। पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि 24 मार्च की रात करीब 10 बजे राहगीरों ने खंदक में एक शव जलते देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अगले दिन शव की पहचान रेंढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी पुरा निवासी अमित जाटव के रूप में हुई।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अमित का गांव की युवती शीतला से प्रेम संबंध था। शीतला की शादी वर्ष 2025 में कैलिया कस्बा निवासी कुलदीप से हुई थी। इसके बाद भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत जारी थी। 23 मार्च को जब शीतला अमित से बात कर रही थी, तभी उसके पति कुलदीप ने उसे देख लिया। पूछताछ में शीतला ने प्रेम संबंध की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद कुलदीप ने शीतला के जरिए अमित को घर बुलाने की योजना बनाई। शीतला के बुलाने पर अमित अपने दोस्त मनीष के साथ आया, लेकिन मनीष रास्ते में रुक गया और अमित अकेले घर पहुंचा। जैसे ही अमित शीतला के कमरे में पहुंचा, पहले से सतर्क बैठी सास मिथलेशी ने उसे देख लिया और तुरंत कमरे की कुंडी बंद कर दी।

इसके बाद उसने अपने बेटे कुलदीप और भतीजे अमित दोहरे को बुला लिया। चारों ने मिलकर युवक के मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया और हथौड़े व डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को बेडशीट और कंबल में लपेटकर बाइक से करीब दो किलोमीटर दूर ब्योना राजा रोड किनारे खंदक में फेंक दिया गया। पहचान मिटाने के लिए शव पर डीजल डालकर आग लगा दी गई। मृतक के पिता गिरजा शंकर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जगनपुरा रोड से सास, पति समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, डंडा, दो बाइक, हेलमेट, आधार कार्ड और कपड़े बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें