फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर से असरवा स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल–असरवा स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे गुजरात जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल–असरवा स्पेशल 13 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को कुल सात अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 01906 असरवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल 14 जुलाई से एक सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सात फेरे संचालित होगी। इसके अलावा आगरा, प्रयागराज, सूबेदारगंज, झांसी, दादर, बांद्रा टर्मिनस, उधना, गांधीग्राम और वलसाड मार्ग की कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई गई है। रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ को देखते हुए लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें