सैफई। यूपीयूएमएस में बनकर तैयार 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में दो जनवरी से ओपीडी की सुविधा शुरू हो जाएगी। यह जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. डाॅ. पीके जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत में न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियो वैस्कुलर थेरोसिक सर्जरी (सीवीटीएस), पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलॉजी, यूरोसर्जरी, आंकोसर्जरी (कैंसर सर्जरी), रेडियो थेरेपी, रेडियो डायग्नोसिस और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभागों की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रति कुलपति प्रो. डाॅ. रमाकांत यादव ने बताया कि भर्ती और ऑपरेशन सुविधाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। (संवाद)