फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिर्फ 20 सीएनजी सिटी बसों का हुआ संचालन, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिन पर दिन शहर के रूटों से सीएनजी सिटी बसें घटती जा रही हैं। 110 में से 90 बसें कंडम होने से सोमवार को सिर्फ 20 बसें ही विभिन्न रूटों पर भेजी गईं। शहर में बसों की कमी होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं ड्यूटी नहीं मिलने से संविदा चालकों व परिचालकों में नाराजगी है। कंडम बसें फजलगंज डिपो में खड़ी हैं। इन बसों का संचालन घाटमपुर, भोगनीपुर, रनियां सहित अन्य जगहों के लिए किया जा रहा है। संविदा चालक व परिचालक फजलगंज डिपो में धरना प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमन कुमार ने बताया कि नई बसें कब आएंगी अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इसकी प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। मियाद पूरी होने पर शेष 20 बसों को भी रूट से हटाया जाएगा। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक महेश कुमार ने बताया कि नई बसों के लिए शासन स्तर पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें