फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना खतौनी के एक हजार बोरी बांट दी यूरिया, सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भीतरगांव ब्लाॅक की सोसाइटी में सचिव सतेंद्र कुमार ने बिना खतौनी के 260 लोगों को एक हजार बोरी खाद वितरित कर दी। शिकायत पर तीन एडीओ और बैंक मैनेजर की टीम ने जांच की तो फर्जीवाड़े की पोल खुली। सचिव को निलंबित कर पद की जिम्मेदारी अब एडीओ को सौंप दी गई है। सहायक आयुक्त कोऑपरेटिव आरके प्रभाकर ने बताया कि भीतरगांव स्थित रसूलपुर उमरा की सोसाइटी में बिना आवंटन के 45 मीट्रिक टन यूरिया पीसीएफ ने भेजी थी। जिला प्रबंधक विनोद कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर पत्र अपर निबंधक कृषि को भेजा गया है। वहीं, सचिव ने नियमों का उल्लंघन करते हुए यूरिया सिर्फ आधार कार्ड नंबर पर बांट दी, इस कारण उसे निलंबित कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें