फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक तिहाई छात्रों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष एक तिहाई छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। नौ फरवरी से शुरू हुई परीक्षा का शनिवार को अंतिम दिन था। मुंशी मौलवी और आलिम वर्ग में कुल 2187 पंजीकृत छात्रों में केवल 1426 छात्र उपस्थित रहे। पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक मुंशी मौलवी (समकक्ष हाईस्कूल) की परीक्षा हुई, जिसमें 1651 पंजीकृत छात्रों में से 1031 उपस्थित और 620 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में आलिम (समकक्ष इंटरमीडिएट) की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई। इसमें पंजीकृत 536 में से 395 छात्र उपस्थित व 141 अनुपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि छह केंद्रों पर आयोजित परीक्षा सीसीटीवी और सचल दल की निगरानी में कराई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें