कानपुर। सेन पश्चिम पारा के तुलसियापुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने किराना दुकान से 60 हजार की नकदी समेत एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। दुकान संचालक शिवम गुप्ता के मुताबिक मंगलवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर दिखाई दे रहे हैं। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)