फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 13 May 2020 10:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर जिले में कस्बे के जहानाबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार दुर्जन सिंह को सीएचसी घाटमपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


ग्राम अंबर सिंह का डेरा (घाटमपुर) निवासी दुर्जन सिंह (42) बुधवार की सुबह साइकिल लेकर गांव से घाटमपुर आ रहा था। जैसे ही जहानाबाद रोड पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक उसे टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन


मृतक किसान था। हादसे की जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें